टिंकू सियार

 एक रोज कागज के टुकड़े,

घर ले आया टिंकू सियार।

राशन कार्ड बताया उसको,

सच मान गई बीबी गंवार।

बाल बच्चों को संग लेकर, 

चले  खेत  को   चरने।

कार्ड गले में लटका कर,

लगे   पेट   को  भरने।

भौ भौ कुत्ते की सुन,

हाफने लगे मिस्टर सियार।

बीबी बोली क्यों डरते हो,

पास हमारे कार्ड है चार।

बच्चे लेकर भाग चलो तुम,

वरना पड़ जायेगी मार।

कार्ड पढ़ना नहीं आता इनको,

ये कुत्ते हैं अनपढ़ गंवार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चूहे जी चले ससुराल

मैं खुद से दूर हूं