देवदूत वानर सेना
मानवता की रक्षा को फिर,
देवदूत सब आए हैं ।
एक नहीं ये एक हजार हैं,
हर चेहरे पे मुस्कान ये लाए है।
मानवता की रक्षा को फिर,
देवदूत सब आए हैं।
कोई भी असहाय न हो,
ना होगा कोई भूखा।
शिक्षा से वंचित न कोई,
उम्मीद से रोशन जग होगा।
मानवता की परिभाषा लिखने,
देवदूत अब आए हैं।
एक नहीं ये एक हजार हैं,
हर चेहरे पे मुस्कान ये लाए हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें