याद है हमको

 तुम्हारे प्रेम पत्रों के हर अक्षर याद है हमको।

गुलाबी स्याही से लिखे फसाने याद है हमको।

तुम्हारे प्रेम पत्रों के हर अक्षर याद है हमको।

बारिशें आज भी होती मगर वो बात नहीं शायद।

तुम्हारे संग जो फिसले थे, वो बारिश याद है हमको।

तुम्हारे प्रेम पत्रों के हर अक्षर याद है हमको।

नज़ारे अब भी जीवन में मगर ठहरे नहीं कोई।

तुम्हारे संग जो देखे थे नजारे याद है हमको।

तुम्हारे प्रेम पत्रों के हर अक्षर याद है हमको।

तुम्हारे संग गुजारे पल, कभी भूला नहीं हूं मैं।

वो इक्कीस से बयालिस की जवानी याद है हमको।

तुम्हारे प्रेम पत्रों के हर अक्षर याद है हमको।

गुलाबी स्याही से लिखे फंसाने याद है हमको।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चूहे जी चले ससुराल

मैं खुद से दूर हूं