पग संभल के रखना पड़ेगा
जीवन के रास्ते कठिन तो बहुत है,
मगर पग संभल के रखना पड़ेगा ।
यह कुरुक्षेत्र है धर्म की है लड़ाई,
तुम्हें हर अधर्मी से लड़ना पड़ेगा ।
अपने समय को गंवाने से पहले,
जरा दिल में कल की तस्वीर सोचो ।
मंजिल की चाहत अगर दिल में तेरे,
तुझे कंकड़ों पर भी चलना पड़ेगा ।
जीवन के रास्ते कठिन तो बहुत हैं,
मगर पग संभल के रखना पड़ेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें