तुम हमसफर हो तो

 तुम हमसफर हो तो, कोई डर नहीं ।

जिंदगी की हर मुश्किल आसान है।

तुम पास हो तो, चैन से मैं जीता हूं।

हर दिन जीवन में मेरे रविवार है।

हर सोच तुमसे है, हर बात भी तुम्हीं से।

जिंदगी में हर पल बिखरी मुस्कान है। 

जिंदगी की हर मुश्किल आसान है।

तुमसे मिलकर लगा, जन्मों का नाता है।

जान से भी प्यारे हो, साथ तेरा भाता है।

तुमसे ही तो जीवन के सारे अरमान है।

जिंदगी की हर मुश्किल आसान है  ।

तुम हमसफर हो तो, कोई डर नहीं ।

जिंदगी की हर मुश्किल आसान है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चूहे जी चले ससुराल

मैं खुद से दूर हूं