युद्ध अगर जरूरी है, तो युद्ध होना चाहिए।
युद्ध हो ,विकराल हो, ना की बार-बार हो ।
विषधरों का अब तो, बस फन कुचलना चाहिए ।
युद्ध अगर जरूरी हो, तो युद्ध होना चाहिए ।
सत्य के लिए हमें,मिटना भी पड़े अगर ।
झूठ की तबाही ही, बस लक्ष्य होना चाहिए।
युद्ध अगर जरूरी है ,तो युद्ध होना चाहिए ।
रोज सूनी हो रही, सिंदूर और गोद है ।
दुश्मनों का अब तो बस, अंत होना चाहिए।
युद्ध अगर जरूरी है ,तो युद्ध होना चाहिए ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें