कठिनाइयो का दौर भी बीत जाएगा,
हिम्मतों से काम ले तू जीत जाएगा।
असत्य के तू शोर में दबना नहीं प्यारे,
सत्य की शंखनाद बन तू जीत जाएगा।
बाजुओं में बल भरा कमजोर नहीं है,
खुद को तू पहचान ले तू जीत जाएगा।
कारवां बदल रहा, बदलती जिंदगी ,
शिव का प्रतिमान है तू जीत जाएगा।
आधियों से डर नहीं लड़ना अभी तुझे
आंधियों में बढ़ता जा तू जीत जाएगा।
कठिनाइयों का दौर भी बीत जाएगा,
हिम्मतों से काम ले तू जीत जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें