दौड़ 

दौड़ है यह दौड़ है, 
जिंदगी एक दौड़ है।
थकना है मना यहां,
रुकना है मना यहां, 
हिम्मतों की दौड़ है।
दौड़ है यह दौड़ है।
लक्ष्य पर निगाहें हो,
फौलाद भरी बाहें हो,
हौसलों की दौड़ है। 
दौड़ है यह दौड़ है।
जिंदगी एक दौड़ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चूहे जी चले ससुराल

मैं खुद से दूर हूं