बिना तेरे मेरा जीवन,

लगे कितना अधूरा है।

जो तुम पास रहते हो, 

हर लम्हा लगे पूरा है ।

मेरी हर सांस में तुम हो, 

मेरी हर आस तुमसे है।

तेरी चाहत का मौसम है, 

हर  एहसास में तुम हो।

न तुम बिन जी सकेंगे हम, 

तुम बिन मर ना पाएंगे। 

तेरी बाहों में रहकर के ,

लगे सावन का झूला है।

बिना तेरे मेरा जीवन,

लगे कितना अधूरा है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चूहे जी चले ससुराल

मैं खुद से दूर हूं