पापा मुझे मंगा दो कंप्यूटर,
बन जाऊं कक्षा में सुपर।
ट्यूशन पर छा रही महंगाई,
कंप्यूटर करेगा आसान पढ़ाई।
व्यर्थ समय मैं नहीं गवाऊंगा,
इंटरनेट से खबरें तुम्हें सुनाऊंगा।
ज्ञान विज्ञान और जोड़ घटाना ,
कंप्यूटर का है काम बताना।
दुनिया भर की मिलेगी जानकारी
आसान होगी जीके की तैयारी।
आपको कभी नहीं करुंगा परेशान,
दिला दो पापा कंप्यूटर मेरी जान।
Super Poem
जवाब देंहटाएं