चूहे और चुहिया कि आज हो रही सगाई।

हंसी-खुशी से झूम रहे खा रहे सभी मिठाई। 

चूहे ने पूछा मेरी चुहिया कहां तक की पढ़ाई।

सौ तक गिनती बीस पहाड़ा गा तो करूं बड़ाई।

बात सुन चूहे की चुहिया मन मे बहुत लजाई। 

बस चूल्हा और चौका की शिक्षा मां ने दिलाई 

बात सुन चुहिया की चूहे को दया आई।

 तुझको शिक्षा मिलेगी अब करेगी संग पढ़ाई।

सर्व शिक्षा अभियान ने शिक्षा की ज्योति जलाई।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चूहे जी चले ससुराल

मैं खुद से दूर हूं