मेरी जान मेरी आन मेरी पहचान बनना,

मेरे बेटे अपने कुल की तुम शान बनना।

निडर हो जिंदगी खुशहाल हर कदम, 

  तुम हौसलों से भरा एक इंसान बनना।

माना की मुश्किलें आती है बहुत ही, 

उनसे लड़ कर तुम शिवाजी महान बनना ।

मेरे बेटे अपने कुल की तुम शान बनना।

सुकून मिलता है तुम्हें खुश देखकर,

अंधी दौड़ का मत तुम इंसान बनना।

जीवन हो देश के लिए देश के हो लाल

भगत सिंह और चंद्रशेखर महान बनना 

मेरे बेटे अपने कुल की तुम शान बनना।


 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चूहे जी चले ससुराल

मैं खुद से दूर हूं