उठो नारियों खुद को जगाओ,
पग पग पर तुम्हें संभालना होगा।
बार-बार अब इस धरती पर,
श्री कृष्ण नहीं आने वाले।
अपनी चीर बचाने की खातिर,
खुद तुमको लड़ना होगा।
चुपचाप सहन करना ना कभी,
हर मोड़ पे दुष्ट दुशासन है।
अब दुष्ट दुशासन के सीने से,
प्राण तुम्हें हरना होगा।
उठो नारियों खुद को जगाओ,
पग पग पर तुम्हें संभालना होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें