आखिरी बेला में

 जी भर के रो न पाया मन,

तुमसे लिपट कर आखिरी बेला में।

दो शब्द भी दिल का कह न पाया ,

तुमसे लिपट कर आखिरी बेला में।

तुम चले गए मैं तलाशता रह गया,

रास्ते भर तुम्हारे निशान खोजता रहा ।

सोचा था अभी नहीं बाद में कह लेंगे,

एक हूक सी रह गई आखिरी बेला में।

जी भर के रो ना पाया मन ,

तुमसे लिपट कर आखिरी बेला में।

साथ गुजरे लम्हे एक स्वप्न हो गए,

एक आहट से टूटता है ध्यान मेरा। 

लगता है किसी कोने में मुस्कुरा रहे हो,

कुछ अनकही सी रह गई आखिरी बेला में।

जी भर के रो ना पाया मन,

तुमसे लिपट कर आखिरी बेला में ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चूहे जी चले ससुराल

मैं खुद से दूर हूं