मैं हर पल तुम्हे गुनगुनाता रहूं,

   मेरी हर धड़कन कहे राम राम ।

  दुनियादारी से बाहर निकल ,

     बस जपता रहूं तेरा नाम  ।

एक पल कभी भी ना भूलूं  तुम्हे,

 जीवन की तुम हो सुबह शाम। 

राहें कठिन हो,मुश्किल सफर ,

मैं ना कभी भी किसी से डरू ।

मेरा भरोसा ,मेरा हौसला बन,

मेरे रक्त में बहते रहना तुम राम। 

मैं हर पल तुम्हे गुनगुनाता रहूं,

मेरी हर धड़कन कहे राम राम। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चूहे जी चले ससुराल

मैं खुद से दूर हूं