जीवन पथ पर बहुत अधेरा,

उजियारा प्रभु करते रहना ।

मैं नन्हा सा बालक नादान,

  हाथ पकड़ चलते रहना ।

कभी थकूं ना मैं चलने से,

राहें चाहे जितनी कठिन हो।

मेरा हौसला तुम बन जाना,

हिम्मत मुझमें भरते रहना।

लाख कमाया धन और शोहरत,

सब कंकड़ पत्थर जैसे लगते। 

छोड़ यहां से जब जाना ही है, 

माया को विलग करते रहना।

जीवन पथ पर बहुत अंधेरा , उजियारा प्रभु........…..

उजियारा प्रभु  करते रहना ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चूहे जी चले ससुराल

मैं खुद से दूर हूं